फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे को धोखाधड़ी के तीन वारंट सीजेएम कोर्ट में तालीम कराए गए। 14 सितंबर को कोर्ट से समन भेजकर बसपा नेता को मैनपुरी जेल से तलब किया गया था। वारंट तामील होने के बाद अनुपम को वापस जेल भेज दिया गया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता गैंगस्टर के मामले में मैनपुरी जेल में बंद है। शहर कोतवाली व मऊदरवाजा थाने में बसपा नेता के खिलाफ सोबरन सिंह, शशिप्रभा, एकलव्य कुमार ने धोखाधड़ी के तीन मुकदमे दर्ज कराए हैं। इसमें आरोप लगाया कि अनुपम दुबे ने धोखाधड़ी कर जमीन के बैनामे करा लिए। मुकदमों में अनुपम के ब्लाक प्रमुख भाई अमित कुमार दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व जीतू सहित कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।