फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Wandered to treat patients

इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Wed, 23 Dec 2015 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Wed, 23 Dec 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
Wandered to treat patients
फर्रुखाबाद। कर्मचारियों की हड़ताल से बुधवार को मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल के कारण  डाक्टर कक्षों में नहीं बैठे। इससे मरीज मायूस होकर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इससे लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए आने वालों को परेशानी हुई। पर्चा काउंटर भी बंद रहा। अस्पताल में बुधवार को जहानगंज के इकदरिया निवासी नितिन कुमार परिवार के लोगों के साथ लोहिया रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आए थे। अस्पताल में कर्मचारी और अधिकारी मौजूद नहीं थे। इससे यह लौट गए। मऊदरवाजा थाना इलाके के गांव रायपुर निवासी अनुज कुमार को परिजन बुखार आने पर लाए थे। कादरीगेट निवासी ब्रजेश मिश्रा के हाथ में दर्द था। यह भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। इन्हें भी बैरंग होना पड़ा। अस्पताल आने वाले मरीज पूरे दिन भटकते रहे।
विज्ञापन

कायमगंजः राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर स्वास्थ्यकर्मियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही। इन्होंने  स्वास्थ्य सेवाएं ठप करा दीं।  इससे इलाज के लिए आए मरीज भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेतन वृद्धि व अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की  बुधवार को भी हड़ताल रही। स्वास्थ्यकर्मियों के काम न करने से सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। मरीज इलाज के लिए इधर उधर भटकते रहे।  घसिया चिलौली निवासी शिवा को कुत्ते ने काट लिया था।  यह इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल के चक्कर काटते रहे। बझेरा निवासी रेशमा पत्नी पन्नालाल पेट दर्द से कराहती रहीं। इनका इलाज नहंी किया गया।  मेहंदीबाग के अमन और अताईपुर की भावना पुत्री श्यामाचरन को बंदर ने काट लिया। इन्हे भी इंजेक्शन नहीं लग पाया। वहीं  पंछीनगला के प्रमोद की पत्नी अंजली टीका लगवाने आई थीं। इन्हें भी  मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed