फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Walked 10 km in Ukraine, then got the bus

यूक्रेन में 10 किमी पैदल चला, तब मिली बस

Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Walked 10 km in Ukraine, then got the bus
एयरपोर्ट जाने के लिए बस से सफर करता यूक्रेन में फंसा छात्र अब्दुलगाजी खां। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। गांव कुबेरपुर सरैंया निवासी छात्र अब्दुल गाजी खां यूक्रेन में अन्य छात्रों के साथ फंसा था। मंगलवार दोपहर पिता ने वीडियो कॉल कर बेटे से बात की तो राहत मिली। अब्दुल ने बताया कि ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं, 10 किलोमीटर पैदल चलने के बाद अब बस में सवार हो गया हूं।
विज्ञापन

अब हम पोलैंड पहुंच जाएंगे। अभी पहुंचने में 3-4 घंटे का वक्त लगेगा। अगर मोबाइल कनेक्टविटी में समस्या के चलते बातचीत न हो तो घबराएं नहीं, पोलैंड पहुंचकर कॉल करूंगा।’ पिता ने बताया कि उनका बेटा सुरक्षित है और वह जल्द अपने वतन आ जाएगा।
विज्ञापन

गांव कुबेरपुर सरैंया निवासी नजमी खां का पुत्र अब्दुल दिसंबर 2021 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए यूक्रेन के लिवीव शहर स्थित मेडिकल कॉलेज गया था। यूक्रेन पर रूस का हमला होने से परिजन चिंता में पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजमी ने बताया कि जब रूस का हमला होने पर सायरन बजते ही सभी छात्र एक बंकर में भेज दिए गए। कई घंटे बंकर में रहने के बाद 25 फरवरी की रात बेटा गाजी और उसके साथी स्यानी बॉर्डर के लिए निकले। 28 किलोमीटर पैदल सफर किया। रात भर उन्होंने जागकर काटी और यही दुआ करते रहे कि जैसे भी हो बेटा सही सलामत अपने मुल्क आ जाए।
बॉर्डर पर गाजी अपने साथियों के साथ रुका रहा, वहां के जवानों ने मारपीट भी की और वापस कर दिया। उन्होंने सरकार से बेटे की वापसी की गुहार लगाई थी। सोमवार को मुल्क आने के लिए वीजा मिला।

आज वह 10 किलोमीटर पैदल चलकर बस तक पहुंचा और पोलैंड के लिए रवाना हो गया। अब कोई डर नहीं है और न ही कोई परेशानी है। बेटे की वापसी के लिए दुआ कर रहे हैं। अब उनका बेटा जल्द ही अपने देश में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed