फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Voting today, the 121 booths sensitive Mohammadabad

मतदान आज, मोहम्मदाबाद के 121 बूथ संवेदनशील

Tue, 08 Dec 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Tue, 08 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Voting today, the 121 booths sensitive Mohammadabad
फर्रुखाबाद। ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य पद केे लिए आखिरी चरण का मतदान बुधवार को है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। विकास खंड के 121 बूथ संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद विकास खंड की 88 ग्राम सभाओं में सुबह 7 बजे से मतदान कराया जाएगा। ग्राम प्रधानी के 1030 प्रत्याशी के लिए 2 लाख 76 हजार 83 मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन


विकास खंड में 121 बूथ संवेदनशील, 60 बूथ अति संवेदनशील और 54 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया जाएगा।

सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती
फर्रुखाबाद। मतदान के लिए डीएम ने सात सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, तहसीलदार कायमगंज विनोद जोशी, तहसीलदार न्यायिक गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, एसडीएम अमृतपुर हवलदार यादव, चकबंदी अधिकारी बंदोबस्त रामकिशोर को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इनके साथ ही सात जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लस मतदान केंद्रों पर खास नजर
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद विकास खंड में 17 मतदान केंद्रों के 54 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस हैं। इनमें प्राइमरी स्कूल पखना, कन्या प्राइमरी स्कूल पखना, उच्च प्राथमिक विद्यालय पखना, प्राइमरी स्कूल नदौरा, कन्या प्राइमरी स्कूल सिंगतुइया, प्राइमरी स्कूल फगुनाअतनपुर, प्राइमरी स्कूल बीघामऊ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटिन्ना मानिकपुर, प्राइमरी स्कूल कटिन्ना मानिकपुर, प्राइमरी स्कूल धूरीहार, प्राइमरी स्कूल  धीरपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धीरपुर,पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दहेलिया, प्राइमरी स्कूल नगला रामकिशन, प्राइमरी स्कूल नगला नरायन, प्राइमरी स्कूल रूपनगर व प्राइमरी स्कूल तिलियानी के मतदान केंद्र शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed