फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Voters will cover nine km distance for vote

वोट के लिए नौ किमी दूरी तय करेंगे मतदाता

Sun, 13 Nov 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Voters will cover nine km distance for vote
मोहम्मदाबाद। पांच ग्राम पंचायतों को जोड़कर बनी खिमसेपुर नगर पंचायत के मतदाता नौ-नौ किमी दूरी तय करके मतदान कर सकेंगे। इसमें 16 वार्ड, 13 मतदान केंद्र और 29 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नई नगर पंचायत खिमसेपुर में चुनाव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इसमें शामिल सभी पांचों ग्राम पंचायतों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। नगर पंचायत में बने वार्डों और उनके मतदान केंद्रों को बनाने में काफी लापरवाही बरती गई। वार्ड संख्या पांच राव उदित नारायण का पोलिंग बूथ नंदसा में है।
विज्ञापन

नंदसा व घुरुवा नगला के मतदाता मिलाकर वार्ड बनाया गया है। घुरुवा नगला से नंदसा की दूरी लगभग सात किलोमीटर है। ग्रामीणों का कहना है कि दूरी अधिक होने से सभी मतदाताओं को मतदान करने में परेशानी होगी। वहीं वार्ड संख्या 13 में बैरामनगर का पोलिंग बूथ सात किलोमीटर दूर नगला स्वामी में बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम नगर का पोलिंग बूथ कान्हेपुर में बना है। यहां बैरामनगर के मतदाताओं का भी पोलिंग बूथ है, इसकी दूरी करीब नौ किलोमीटर है। वार्ड अहिल्याबाई नगर को मराहला, नंदगांव व तबलदार नगला मिलाकर वार्ड बनाया है। इसका मतदान स्थल तीन किलोमीटर दूर मराहला में बना है।

ग्रामीणों का कहना है बुजुर्ग व महिलाओं को वोट डालने में खासी परेशानी होगी। अधिक दूरी होने से मतदान भी कम होगा। मदनपुर प्रधान हरगोविंद सिंह ने बताया कि एसडीएम से मतदान केंद्र की अधिक दूरी होने की लिखित शिकायत कर चुके हैं। अब फैसला प्रशासन को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed