{"_id":"61b24eb8c9b5610a00271566","slug":"vivekananda-team-reached-the-final-by-defeating-sonu-sood-house-farrukhabad-news-knp668686042","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनू सूद हाउस को हराकर विवेकानंद टीम फाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू सूद हाउस को हराकर विवेकानंद टीम फाइनल में पहुंची
विज्ञापन
मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज में दौड़ लगातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की क्रिकेट स्पर्धा में गुरुवार को सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें स्वामी विवेकानंद हाउस ने सोनू सूद हाउस को दो विकेट हराया। 500 मीटर दौड़ में अमनदीप कौर प्रथम रहीं।
स्वामी विवेकानंद हाउस के कप्ता न आयुष गुप्ता ने टॉस जीतकर सोनू सूद हाउस के कप्तान डॉ.अंकुर सक्सेना को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। सोनू सूद हाउस की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 127 रन बनाए। रानू ने 65 रन बनाए, शैलेंद्र सिंह ने 15 रन का योगदान दिया। स्वामी विवेकानंद टीम 14.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 128 रन बना लिए। मोहम्मद आरिश ने 43, गौरव ने 12, दिव्यांश ने 15 रन का सहयोग किया। 65 रन और तीन विकेट लेने पर रानू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शुक्रवार को फाइनल स्वामी विवेकानंद व अब्दुल कलाम आजाद टीम के बीच मुकाबला होगा। अंपायरिंग डॉ.पंकज शुक्ला व डॉ.विजय मोहन गुप्ता ने की।
इसके पहले 500 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में 15 छात्राओं ने भाग लिया। 2018 बैच के अमनदीप कौर प्रथम, पैरामेडिकल की प्रियंका राजपूत द्वितीय रुचि देवी तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली में 2018 बैच की शिवांगी कुमारी, सौम्या सिंह, रिया राज, श्याम्भवी शुक्ला व संजना गुप्ता ने प्रथम स्थान पाया। दूसरे स्थान पर 2019 बैच की छात्रा हैप्पी वर्मा व नीतू वर्मा और तीसरे पर 2020 बैच की छात्रा सौम्या, तान्या, कोमल, विधि व प्रिया रहीं। प्राचार्य डॉ.जौली सक्सेना, डीन डॉ. एसके गुप्ता ने सभी विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। अनूप कुमार, राहुल वर्मा, निधि तिवारी, डॉ.अंजना दीक्षित, डॉ.देवाशीष बिस्वाल आदि मौजूद रहे।