फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Violence and firing in electoral rivalry, two including Pradhan injured

चुनावी रंजिश में मारपीट व फायरिंग में प्रधान सहित दो घायल

Fri, 08 May 2020 09:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Violence and firing in electoral rivalry, two including Pradhan injured
चुनावी रंजिश में मारपीट व फायरिंग, प्रधान सहित दो घायल
विज्ञापन

कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव रजपालपुर में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो गई। इसमें प्रधान सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट व हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
गांव रजपालपुर निवासी राजीव उर्फ बंटी व अनिल कुमार प्रधान का चुनाव लड़े थे। अनिल जीत गए थे। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश रहती है। गुरुवार रात अनिल कुमार व उनके भतीजे रजनेश खेत पर लगे ट्यूबवेल से घर आ रहे थे। रास्ते में मिले राजीव उर्फ बंटी ने नशे में गालियां दीं। इस पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग में अनिल कुमार व उनके भतीजे रजनेश घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। रजनेश के भाई बृजेश ने अशोक उर्फ मुन्ना, राम सिंह, राजीव कुमार उर्फ बंटी, राजेंद्र सिंह उर्फ झब्बू के खिलाफ मारपीट व हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed