फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vimlesh Rathore captured the medal in National Shooting

विमलेश राठौर ने नेशनल शूटिंग में मेडल पर किया कब्जा

Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vimlesh Rathore captured the medal in National Shooting
विमलेश राठौर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गांव हाथीपुर के विमलेश राठौर ने 64वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर विमलेश पहले भी कई पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन

विमलेश स्कूल के समय से ही शूटिंग का अभ्यास करते आ रहे हैं। एनसीसी का प्रशिक्षण लिया था। वर्ष 2012 में बीएसएफ में नौकरी लग गई। भोपाल में चल रही नेशनल शूटिंग की 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

इंदौर में रह रहे विमलेश ने फोन पर बताया कि वर्ष 2017 में अमेरिका में हुए इंटर नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। वहां चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। वर्ष 2019 में चीन में वर्ल्ड पुलिस एंड फायर प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और एक रजत मेडल जीता था। विमलेश के पिता रामचंद्र राठौर किसान है और बड़े भाई रामलखन फर्रुखाबाद बस अड्डे पास बाइक की मरम्मत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे अनिल
मोहम्मदाबाद के गांव दाउदपुर निवासी अनिल पाल ने नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में 654 अंकों में 603.3 अंक प्राप्त किए हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। किसान गोवर्धन सिंह पाल के बेटे अनिल शहर में भोलेपुर में रहकर शूटिंग एकेडमी चलाते हैं। उनकी एकेडमी में 15 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। 2011 से अनिल जिलास्तरीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में करीब 150 पदक जीत चुके हैं। वर्ष 2019 में जर्मनी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed