{"_id":"577aa1974f1c1b6e697fa7d0","slug":"villagers-recovered-from-robbers-tractors","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने लुटेरों से किया ट्रैक्टर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने लुटेरों से किया ट्रैक्टर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुआ ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत जोत रहे ग्रामीण से बदमाशों ने तमंचा लगाकर ट्रैक्टर लूट लिया और चालक के हाथपैर बांद कर गड्डे में डालकर भाग गए। चालक किसी प्रकार पैर खोलकर सड़क पर आ गया। इस दौरान दूसरे ट्रैक्टर चालक ने उसके हाथों को खोला। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने मेरापुर इलाके में फायरिंग कर बदमाशों को घेर लिया। बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गए।
थाना नवाबगंज के गांव परमनगर निवासी मंजेश सिंह पुत्र रामनरेश का खेत थाना शमसाबाद के गांव सुतहड़ी में है। रविवार की रात मंजेश अपने खेत को जोतने के लिए गया था। रात करीब 11 बजे चार बदमाश उसके पास पहुंचे और अपने खेत को जुतवाने की बात कहने लगे। इस बीच एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर मंजेश के सिर पर लगा दिया। तमंचा देखकर मंजेश घबरा गया। बदमाश उसके हाथपैर और आंखों में पट्टी बांधकर गड्डे में डालकर ट्रैक्टर लूटकर भाग गए। कुछ देर बाद जैसे-तैसे मंजेश ने अपने पैरों को खोल लिया और वह सड़क पर आ गया।
इस बीच उधर से निकल रहे दूसरे ट्रैक्टर चालक ने जब ग्रामीण के हाथ और आंखों में पट्टी बंधी देखी तो ट्रैक्टर रोककर उसकी मदद की। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने पीड़ित मंजेश को उसके घर लाकर छोड़ दिया। ट्रैक्टर लूट की जानकारी पर गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले की सूचना मिलने पर नवाबगंज एसओ नरेंद्र गौतम, शमसाबाद एसओ ललितेश त्रिपाठी, सीओ कामयमगंज प्रकाश कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस बीच गांव के लोग ट्रैक्टर की खोजबीन में वाहनों से निकल पड़े। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को मेरापुर के गांव भूड़नगरिया के पास देखकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक फायर होने से बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। ट्रैक्टर को लोग उसे वापस ले आए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।