{"_id":"5762ef9e4f1c1bda6211b77e","slug":"villagers-expressed-their-protest-demonstration-at-the-office-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन कर जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो /फर्रुखाबाद
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते बीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव खुड़ना धमगमा निवासी प्रधान अमर सिंह ने जिलाधिकारी से 27 मई को ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। कहा था कि ग्राम विकास अधिकारी कार्यों में अपनी मनमानी कर रहे हैं। वह किसी की बात नहीं मानते हैं। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच खंड विकास अधिकारी डा. विपिन यादव को सौंप दी थी।
बीडीओ ने इसकी जांच ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार को ही सौंप दी। इससे नाराज ग्रामीण गुरुवार को ब्लाक कार्यालय पहुंचे। बीडीओ के न मिलने पर इन्होंने ब्लाक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर बीडीओ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीडीओ को बताया कि प्रधान ने ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
इसकी जांच ग्राम विकास अधिकारी को ही सौंप दी गई है। इससे उन्हें न्याय नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम विकास अधिकारी से जांच हटाकर किसी अन्य को सौंपी जाए। इस पर बीडीओ डा. विपिन यादव ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जांच को बदलवा दिया जाएगा और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर डा. राजेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, विमलेश, सुभाष, राकेश, पूरनलाल, सुखदेव, सतीश चंद्र, विश्वनाथ, जयवीर, प्रमोद चंद्र, बबलू समेत करीब डेढ़ सैकड़ा ग्रामीण मौजूद रहे।