फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers blocked the track at the railway crossing is closed

रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर ग्रामीणों ने ट्रैक जाम किया

Fri, 19 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the track at the railway crossing is closed
क्रासिंग बंद करने के विरोध में रेलवे ट्रेक पर जमा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

फर्रुखाबाद। नवीन मंडी अर्रा पहाड़पुर के पास मानव रहित रेलवे क्र ॉसिंग बंद किए जाने की सूचना पर ग्रामीणों ने अर्रा पहाड़पुर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ट्रेन के आने पर पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर ट्रैक खाली करवाया।

विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के नवीन मंडी अर्रा पहाड़पुर के पास मानव रहित रेलवे क्र ॉसिंग 157सी. है। गुरुवार  सुबह सहायक मंडल इंजीनियर यूएस शर्मा कर्मचारियों को लेकर क्रॉसिंग पर पहुंचे और दोनों तरफ पोल लगाकर गेट को बंद करने लगे।
विज्ञापन


इसकी सूचना जैसे ही गांव ताढ़ का नगला, नूरपुर, खेरे, गुतासी, जसमई, नेकपुर खुर्द के ग्रामीणों को हुई तो वह लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने रेलवे कर्मचारियों से गेट को बंद न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर रेलवे कर्मचारियों ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार के आदेश पर ही वह लोग काम कर रहे हैं। इन गेटों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी को देखते हुए यह गेट बंद किए जा रहे हैं।

यह सुनकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और रेलवे ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की सूचना रेलवे कर्मचारियों ने आलाधिकारियों को दी। कुछ ही देर में आरपीएफ के दरोगा राजपाल यादव, मऊदरवाजा एसओ सुनील यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

फोर्स ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि वह लोग सब्जियां लेकर आते हैं। इस क्रॉसिंग से नवीन सब्जी मंडी पास पड़ती है। अगर क्रॉसिंग बंद हो गई तो काफी घूमकर मंडी तक जाना होगा। इस बीच लखनऊ-पैसेंजर ट्रेन आती दिखी।

पुलिस और आरपीएफ ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को समझा बुझाकर ट्रैक को खाली कराया। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भी निकल गई। पुलिस और रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर ने ग्रामीणों को समझाया कि यह काम बंद नहीं हो सकता है।


स्टेशन अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद कौशिक ने बताया कि इस क्रॉसिंग के एक किलोमीटर अंदर 158बी. रेलवे क्रॉसिंग है। एक किलोमीटर के अंदर दो क्रॉसिंगें नहीं हो सकती हैं। सरकार मानवरहित क्रॉसिंग बंद करवा रही है। जिस वजह से 157सी. क्रॉसिंग को बंद किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed