फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Villagers beat labor contractor as thief

फैक्टरी मालिक के साथ आए लेबर ठेकेदार को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा

Tue, 23 Jun 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat labor contractor as thief
लेबर ठेकेदार को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा
विज्ञापन

अमृतपुर। बस लेकर फैक्टरी मालिक लेबर ठेकेदार के साथ सोमवार रात मुजहा गांव पहुंचे। ठेकेदार रात में गांव में घूम रहा था। ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ठेकेदार को थाने ले आई। पुलिस ने बस का पांच हजार का चालान कर दिया। मंगलवार सुबह पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया।
जम्मू कश्मीर के जिला उधमपुर के मोहल्ला गोल्डी साध निवासी जुल्फीराम पंडित की हरियाणा के जिला रेवाड़ी में फैक्टरी है। लॉकडाउन के बाद से फैक्टरी बंद है। फैक्टरी फिर से शुरू करने के लिए जुल्फीराम पंडित दिल्ली से ट्रेवल्स की बस करके राजेपुर निवासी लेबर ठेकेदार अजय, जिला मैनपुरी के थाना बिछवां निवासी अरविंद यादव के साथ सोमवार रात मजदूर लेने के लिए गांव मुजहा पहुंचे।
विज्ञापन

अजय रात को गांव में घूम रहा था। गांव के लोगों ने चोर समझकर पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस का चालान काट दिया। अजय रात भर हवालात में बंद रहा। मंगलवार को फैक्टरी मालिक जुल्फीराम ने थाने जाकर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने अजय को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed