फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   village,bijli,station

मोर ने गुल कर दी 35 गांव 20 मोहल्लों की बिजली

Thu, 17 Mar 2022 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
village,bijli,station
फर्रुखाबाद। हाईटेंशन लाइन से मोर के चिपक जाने से फाल्ट हो गया और गुतासी विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन की वायरिंग जल गई। उपकेंद्र से 35 गांवों और 20 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारियों ने वायरिंग बदलकर करीब आठ घंटे बाद बिजली चालू कराई।
विज्ञापन

गुतासी विद्युत उपकेंद्र के दो फीडरों से 35 गांवों और तीन फीडरों से नलकूपों को बिजली दी जाती है। यहीं से शहरी क्षेत्र के दो फीडरों से 20 मोहल्लों को बिजली मिलती है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे उपकेंद्र के पास ही ग्रामीण फीडर की 11 केवी लाइन से मोर चिपक गया।
विज्ञापन

फाल्ट होने से उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन की वायरिंग जल गई। सभी फीडर बंद होने से गांव और मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। इसकी जानकारी एक्सईएन शहरी आरबी यादव और एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन के निर्देश पर वायरिंग बदलने का काम शुरू हुआ। यह काम आठ घंटे तक चला। दोपहर करीब दो बजे काम पूरा होने पर गांवों और मोहल्लों की बिजली चालू की गई। एक्सईएन ग्रामीण सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरिंग को बदल कर गांवों और मोहल्लों की आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव ने होली और शब-ए-बारात पर निर्बाध बिजली देने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। 17 मार्च को शाम छह बजे से 20 मार्च की शाम सात बजे तक एसडीओ, जेई और आउट सोर्स कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। फाल्ट आने पर तत्काल ठीक कराकर आपूर्ति चालू कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed