फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vigilance team raided CMO office, searched records

Farrukhabad News: सीएमओ कार्यालय में विजिलेंस टीम का छापा, अभिलेख खंगाले

Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 17 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Vigilance team raided CMO office, searched records
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय में मंगलवार को विजिलेंस टीम ने छापा डाला। स्टोर से खरीद, टेंडर व भुगतान संबंधी अभिलेख मंगाकर खंगाले।
विज्ञापन

करीब एक घंटे की छानबीन और पूछताछ के बाद टीम वापस चली गई। विधायक की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की जांच शासन से कराई जा रही है।

हरदोई के विधायक कुंवर माधवेंद्र सिंह रानू ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार की 10 बिंदुओं पर विधानसभा में शिकायत की थी। इससे पहले जिले के एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी स्वास्थ्य विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी।
स्टोर से लाखों रुपये से हो रही मनमानी खरीद, सामग्री का बाजार मूल्य से कई गुना अधिक भुगतान, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, विभाग में मनमाने के तरीके से ट्रांसफर-पोस्टिंग में खेल का मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन

इसके अलावा एसीएमओ स्टोर के पद पर डिप्टी सीएमओ को चार्ज देने का मामला भी उठाया गया। इस मामले में शासन से अपर निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल को जांच सौंपने के साथ विजिलेंस जांच भी कराई जा रही है। गत माह अपर निदेशक ने सीएमओ से सभी पत्रावलियां मंगवाकर जांच भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार तीन सदस्यीय विजिलेंस टीम सीएमओ कार्यालय पहुंची। टीम के निरीक्षक ने स्टोर से टेंडर, खरीद व भुगतान संबंधी पत्रावलियां मंगवाकर देखीं। करीब एक घंटे तक अभिलेख खंगाले गए।
इस दौरान सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार, स्टोर प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर से पूछताछ की। टीम ने निजी अस्पतालों के नवीनीकरण संबंधी जानकारी भी ली। इसी बीच एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम भी वहां मौजूद रहे। हालांकि विजिलेंस टीम ने बताया कि यह गोपनीय जांच है।


फर्मों से खरीद की पत्रावली ढूंढ रहे थे
स्टोर प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर ने बताया कि विजिलेंस टीम ने खरीद संबंधी कुछ अभिलेख देखे थे। कानपुर के निलंबित सीएमओ से संबंधित मामले में कुछ फर्मों से खरीद की पत्रावली ढूंढ रहे थे। हालांकि कानपुर की उस फार्म से जिले में कोई खरीद नहीं की गई है। पूछताछ के बाद टीम चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed