{"_id":"68c5bc86159e29378a0c86f4","slug":"views-expressed-in-the-debate-competition-on-national-language-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-129813-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: राष्ट्र भाषा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में रखे विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: राष्ट्र भाषा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में रखे विचार
Sun, 14 Sep 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो-09, शकुंतला देवी काॅलेज में पोस्टर का प्रदर्शन करते बच्चे। संवाद
कायमगंज। शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में हिंदी दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पखवाड़े का शनिवार को समापन हुआ। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। राष्ट्र भाषा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।
पूरे सप्ताह विद्यालय में हिंदी भाषण, पोस्टर बनाओ, सुलेख लेखन, प्रेरक प्रसंग और कविता पाठ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। समापन दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें किरन, प्रिंसी और रिफत ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के पक्ष में अपने विचार रखे। वहीं चारू, रोशनी राजपूत और तनवी सिंह ने विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। रानी लक्ष्मीबाई हाउस की छात्राओं ने हिंदी भाषा की महत्ता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
प्राइमरी विंग के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल व प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।