{"_id":"ff53f1378989455ea466d9fda20f0a9a","slug":"verification-report-ordered-to-pay-the-salaries-of-45-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन रिपोर्ट पर 45 को वेतन भुगतान का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन रिपोर्ट पर 45 को वेतन भुगतान का आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के पदों पर समायोजित हुए शिक्षामित्रों में 45 के अभिलेखों की
विज्ञापन
सत्यापन रिपोर्ट आने पर बीएसए ने वित्त एवं लेखाधिकारी को वेतन भुगतान का
आदेश दिया है। इसके अलावा 25 शिक्षामित्राें के दो अभिलेखों की सत्यापन
रिपोर्ट आने पर दिसंबर 2014 तक का वेतन भुगतान किए जाने का आदेश दिया है।
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पदों पर समायोजित हुए शिक्षामत्रों के अभिलेखों की सत्यापन रिपोर्ट विभाग में आने लगी हैं। 45 शिक्षकों के सभी अभिलेखों की सत्यापन रिपोर्ट बीएसए कार्यालय में आ गई है। 25 शिक्षकाें की दो अभिलेखों की सत्यापन रिपोर्ट आई है। इनको वेतन भुगतान किए जाने के लिए आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की।
सत्यापन रिपोर्ट आने वालाें के वेतन भुगतान किए जाने की मांग की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने 45 शिक्षकों को नियमित वेतन और 25 को दिसंबर 2014 तक का वेतन भुगतान करने का आदेश वित्त एवं लेखाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया है। इनकी सत्यापन रिपोर्टों को सेवा पुस्तिका में रखने का आदेश दिया है।
शिक्षक और अनुदेशक का वेतन रोका
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने विद्यालय से अनुपस्थित चल रही शिक्षक और देरी से स्कूल आने वाली अनुदेशिका को वेतन रोक दिया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिल्क सुल्तान शमसाबाद में कार्यरत अनुदेशक शिल्पी वर्मा समय से स्कूल नहीं आती हैं। सचिव के जिले में आने वाले दिन भी अनुदेशक 12 बजे के बाद आईं। इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से की गई है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर शाही मोहम्मदाबाद में तैनात शिक्षिका नलिनी 28 जनवरी 2015 को अवकाश लेकर चली गई।ं इसके बाद वह लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी योगराज सिंह ने अनुदेशक और शिक्षिका के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है। इनको नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।