{"_id":"5e2848be8ebc3e4b2e5e2432","slug":"vendors-submitted-memorandum-against-e-stamp-system-farrukhabad-news-knp539920533","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-स्टांप प्रणाली के विरोध में विक्रेताओं ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-स्टांप प्रणाली के विरोध में विक्रेताओं ने दिया ज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देते स्टांप वेंडर।
- फोटो : FARRUKHABAD
तहसील के स्टांप विक्रेताओं ने ई-स्टांप प्रणाली का विरोध करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित आसेरी को दिया। विक्रेताओं का कहना है ई-स्टांप प्रणाली से विक्रेताओं का रोजगार समाप्त हो जाएगा।
बुधवार को तहसील में ई-स्टांप प्रणाली के विरोध में विक्रेता जमा हुए। उनका कहना था कि स्टांप विक्रेता को इससे रोजगार मिल रहा था। ई-स्टांप प्रणाली से प्रदेश के हजारों स्टांप विक्रेता बेरोजगार होकर भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने विक्रेताओं को मिलने वाले कमीशन में बढ़ोत्तरी की मांग की।
ई-स्टांप प्रणाली महानगरों के लिए होना चाहिए यहां पर देहात क्षेत्र है। इसलिए यहां स्टांप की ज्यादा खपत नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र भेजा गया। पर कोई लाभ नहीं हुआ। महिमाचंद, अवनीश कुमार, अब्दुल बाहर, भैयालाल वर्मा, ज्ञानचंद्र, चंद्रेश, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।