फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vegetables on inflation

सब्जियों पर महंगाई की मार

Wed, 15 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vegetables on inflation
हरी सब्जियों की आवक कम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

फर्रुखाबाद। एक पखवारे में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। टमाटर, कटहल, भिंडी व आलू के दाम जहां चढ़े हैं। वहीं कुंदरु के दाम कम हुए हैं।  

विज्ञापन


एक पखवारे पहले टमाटर के दाम 15 से 20 रुपये प्रति किलो थे। वहीं अब टमाटर 25 से 30 रुपये बिक रहा है। भिंडी 30 रुपये और कटहल 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन


बैगन के दाम भी 25 से 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। कुंदरु के दाम 30 रुपये प्रति किलो हैं। हालांकि एक सप्ताह पहले कुंदरु 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिप सोना आलू 20 और 3797 आलू 18 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। कद्दू और तोरई के दाम पांच से 10 रुपये प्रति किलो हैं।

आलू के दाम बढ़ने से गरीबों की थाली से आलू की सब्जीभी दूर होती जा रही है। कभी गरीबों के लिए मुफीद माना जाने वाला आलू इस समय उनकी पकड़ से दूर है।

आलू के दाम आसमान छूने से गरीब तबके के लोगों की पहुंच से आलू धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है।

गढ़ी कोहना में रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले फूल सिंह कहते हैं कि पहले आलू पांच-छह रुपये किलो मिल जाता था।

अब आलू 18 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसलिए आलू लेना मुश्किल पड़ रहा है।

सब्जी विक्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि एक पखवारे से टमाटर, भिंडी, कटहल और बैगन आदि सब्जियों के दाम बढ़े हैं। सब्जियों के दाम बढ़ने से बिक्री में कमी आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed