{"_id":"68adfc16aed131c63007965d","slug":"vegetable-vendor-got-hit-by-a-car-his-hand-got-cut-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-107184-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सब्जी विक्रेता को कार से लगी टक्कर, हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सब्जी विक्रेता को कार से लगी टक्कर, हाथ कटा
Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
-लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में परिजनों का हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। शहर के आईटीआई चौराहे पर एक सब्जी विक्रेता को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसका एक हाथ कंधे से टूट गया। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले गए, जहां से रेफर कर दिया। वहीं एंबुलेंस में लेटलतीफी पर परिजनों ने हंगामा किया। उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है।
कादरीगेट थाने के मोहल्ला श्यामनगर निवासी मनीश (22) सब्जी बेचकर परिवार चलाता है। वह सोमवार देर रात आईटीआई चौराहे पर किसी काम से आया था। उसी समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कंधे से एक हाथ आधे से अधिक कट जाने से उसे रेफर कर दिया गया।
एंबुलेंस आने में लेटलतीफी के चलते परिजनों ने इमरजेंसी में हंगामा कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले गए। वहां भी हालत में सुधार न होने पर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार की तलाश कर रही है। उधर, शहर कोतवाली के मोहल्ला नितगंजा दक्षिण निवासी मुकेश कुमार शुक्ला (42) मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।