{"_id":"a0a725b160b0d234182e892ea6de03c8","slug":"vande-mataram-was-traveling-saffron-muay-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम यात्रा में भगवामय हो गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेमातरम यात्रा में भगवामय हो गया शहर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। अखिल भारतीय हिंदू महासभा और नदी संकल्प सेना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर में निकली वंदेमातरम यात्रा में शहर भगवामय हो गया। पूरा शहर वंदेमातरम के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
वंदेमातरम यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह से ही शहर के लोग पांडेश्वरनाथ मंदिर पहुंचने लगे थे। दोपहर करीब 1.15 बजे अभाहिम के प्रदेश अध्यक्ष पीयूषकांत वर्मा ने पूजन-अर्चन के बाद हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। रेलवे रोड, त्रिपोलिया चौक, नाला मछरट्टा, गुदड़ी, पक्कापुल, घुमना बाजार, लालसराय और लाल दरवाजा से होती हुई स्वराज कुटीर पहुंची।
विज्ञापन
बाइक से और पैदल चल रहे युवा शोभायात्रा के दौरान वंदेमातरम केे जोरदार उद्घोष लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का छक्कानाजिर कूंचा, रस्तोगी मोहल्ला मोड़, मठिया देवी, सरस्वती भवन के पास, त्रिपोलिया चौक स्थित खोवा मंडी, कसरट्टा बाजार, पक्कापुल, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा तिराहा, सेनापति, गुदड़ी और पक्कापुल में स्वागत किया गया।
विज्ञापन
स्वराज कुटीर में आयोजित सभा में प्रदेश अध्यक्ष पीयूषकांत वर्मा ने कहा कि हिंदू किसी से कम नहीं हैं। बस उन्हें जगाने की आवश्यकता है। यात्रा संयोजक राजेश मिश्र ने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर सभी लोग एकजुट हों। नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने कहा कि जिले का हिंदू हिंदुत्व के नाम पर बगैर किसी भेदभाव के एकजुट है।
इस मौके पर जगह जगह मिष्ठान वितरण हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र चौरसिया, अंकित तिवारी, अभय मिश्र, दीपक शर्मा, सुमित चौधरी, अग्निप्रताप सिंह, अभय मिश्र, जयप्रकाश भारद्वाज, आदि मौजूद रहे।