फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Vande Mataram announces grenade in Akhand Bharat Yatra

अखंड भारत यात्रा में गूंजे वंदे मातरम के उद्घोष

Sun, 13 Aug 2017 11:53 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sun, 13 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Vande Mataram announces grenade in Akhand Bharat Yatra
यात्रा में वंदे मातरम के उद्घोष लगाते युवा। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से रविवार को टाउनहाल से निकली अखंड भारत यात्रा में विभिन्न सामाजिक व हिंदू संगठनों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में भारत माता की झांकी समेत अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


अखंड भारत यात्रा का शुभारंभ विहिम के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति और भाजपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजेंद्र बहादुर ने टाउनहाल से हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा में सबसे आगे डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही युवा हाथों में तिरंगा थामे हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा तिकोना चौकी, नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक, घुमना बाजार, लालसराय और लालदरवाजा से होती हुई स्वराज कुटीर में समाप्त हुई। यात्रा में विभिन्न हिंदूवादी और सामाजिक संगठनों के हजारों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सौरभ शुक्ल, जिला मंत्री रविंद्र सिंह, हिजामंद जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र, रवि मिश्र, आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल, नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, राहुल जैन, आशीष गुप्ता, नरेश गुप्ता, अमित दुबे और राहुल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed