{"_id":"d2d81b46dad1ce47dbfafd544f01f775","slug":"useless-exercise-of-cabinet-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की कवायद बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव की कवायद बेकार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर परचा वापसी की अटकलें दोपहर बाद तीन बजे ठंडी हो गईं। इसी के साथ शिवपाल सिंह यादव की रविवार को जिले में आने की कवायद बेकार साबित हुई। अब सगुना व ज्ञान देवी के बीच मुकाबला होगा। सपा ने अध्यक्ष पद की टिकट कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना को दी है। वहीं, सपा के ही एक खेमे से ज्ञान देवी भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव मतदान से होगा। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिले में 30 जिला पंचायत सदस्य हैं। जीत के लिए 16 वोटों की दरकार है। सगुना को ज्ञान देवी ने चुनौती दी है। इनका नामांकन अलीगंज विधायक के बेेेटे डा. सुबोध यादव ने करवाया है। नामांकन के दौरान पार्टी के कई नेता साथ थे। सगुना के खेमे में अमृतपुर विधायक नरेंद्र सिंह यादव व भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी हैं।
विज्ञापन
रविवार को सूबे के कद्दावर मंत्री शिवपाल सिंह यादव शहर में रार खत्म करने आए थे। यह सगुना समर्थकों से मिलकर चले गए। दूसरे पक्ष ने शिवपाल से मुलाकात नहीं की। इससे कोई नतीजा नहीं निकला। शिवपाल सिंह, सगुना के जीतने का भरोसा दे गए थे। इससे सोमवार को ज्ञान देवी के परचा वापस लेने की अटकलें लगने लगी थीं। दोपहर बाद तीन बजे तक परचा वापस न होने पर अब दोनों उम्मीदवारों में मुकाबला तय हो गया। एआरओ एडीएम मनोज सिंघल ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद पर कोई भी परचा वापस नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सात जनवरी को होगा फैसला
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का फैसला सात जनवरी को होगा। मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
अध्यक्ष पद के लिए सात जनवरी को सुबह 11 से तीन बजे तक कलेक्ट्रेट में मतदान कराया जाएगा। इसके बाद वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव को लेकर मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे कलेक्ट्रेट में मीटिंग रखी गई है। यहां प्रेक्षक मौजूद रहेंगे। परचा वापसी का समय निकलने के बाद मतदान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।