{"_id":"60ae08fe9c8ef370d16741f4","slug":"uproar-in-lohia-hospital-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: रोडवेज बस परिचालक की मौत पर लोहिया अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: रोडवेज बस परिचालक की मौत पर लोहिया अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Wed, 26 May 2021 02:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 26 May 2021 02:09 PM IST
सार
परिचालक की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने लोहिया अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में परिजनों ने काटा हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज के मोहल्ला प्रतानगर निवासी सुभाष चंद्र चौरसिया रोडवेज में परिचालक थे। कोरोना पॉजिटिव होने पर उन्हें एल-2 अस्पताल कमालगंज में भर्ती कराया गया था। वहां निगेटिव होने के बाद परिजन उन्हें घर ले गए थे। 8 मई को अचानक उनकी सांस फूलने लगी।
इस पर परिजनों ने उन्हें फिर एल-2 अस्पताल में भर्ती करा दिया। दो दिन से उनके सीने में दर्द की शिकायत थी। इस पर डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने को कहा। परिजन उन्हें एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में सीटी स्कैन कराने के लिए लेकर पहुंचे। वहां उनकी मौत हो गई।
इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि डेढ़ घंटे तक डॉक्टर ने न तो उन्हें देखा और न ही ऑक्सीजन दी। उनका सीटी स्कैन भी नहीं हो सका। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया और घर भेज दिया।