{"_id":"637fb0765a504928df17d90a","slug":"uproar-during-the-dance-at-the-ceremony-farrukhabad-news-knp730061213","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डांस पार्टी में नर्तकी का हाथ पकड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डांस पार्टी में नर्तकी का हाथ पकड़ने पर हंगामा
विज्ञापन
कंपिल। शादी की दावत में डांस पार्टी के दौरान डांसर का हाथ पकड़कर खींचने पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस एक युवक को थाने ले आई।
गांव मेंदपुर निवासी एक नर्सरी मालिक के भाई की बरात जानी थी। बुधवार को शादी की दावत थी। खुशी में डांस पार्टी आई थी।
रात करीब 10 बजे डांस चल रहा था। कुछ युवक शराब के नशे में थे। युवकों ने एक डांसर का हाथ पकड़कर खींचा तो वहां हंगामा शुरू हो गया। इस पर डांस पार्टी मौके से जाने लगी तो नशेबाजों ने डांस पार्टी को घेर लिया।
इस पर डांस पार्टी के मालिक ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे एक युवक को थाने ले आई।
प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि डांस को लेकर कहासुनी हो गई थी। युवक को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।