{"_id":"f5c694467438e3b758287aa13286d53b","slug":"upon-finishing-the-checque-deadline-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा खत्म होने पर दिया चेक, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा खत्म होने पर दिया चेक, रोष
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षकों ने समस्याएं
विज्ञापन
उठाईं। एरियर भुगतान की चेक समय सीमा खत्म होने के बाद शिक्षकों को दिए
जाने पर नाराजगी जताई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी को 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर यादव की अध्यक्षता में बैठक के बाद शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें कहा गया कि सचिव ने चार वर्ष का अनुभव प्राप्त शिक्षकों के प्रमोशन 30 अप्रैल तक दिए जाने का शासनादेश जारी किया है। इसके तहत प्रमोशन प्रक्रिया शुरू की जाए। एरियर में बरती गई खामियां
दूर की जाएं। नगर क्षेत्र के शिक्षकों का एरियर शीघ्र भुगतान किया जाए। किसी भी शिक्षक व शिक्षकों से निर्माण कराए जाने का दवाब न बनाया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखाधिकारी ने एरियर भुगतान की जो शिक्षकों को चेकें दी हैं, इनमें से अधिकांश की अवधि समाप्त हो चुकी है। लेखा पर्ची सचिव के आदेश के बावजूद शिक्षकों को बना कर नहीं दी र्गइं। एमडीएम
योजना के तहत वर्ष 2012 से 2015 मार्च तक का लेखाजोखा शिक्षकों से मांगा गया है। शिक्षकों की ओर से लेखाजोखा आने के बाद जिन शिक्षकों का खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट विभाग पर निकलती है, उसका भुगतान किया जाए। इस दौरान मंत्री राजकिशोर शुक्ला, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, संतोष कठेरिया, मुन्नालाल, अवनीश चौहान, राघवेन्द्र सिंह, संजीव कुमार, श्याम सिंह मौजूद रहे।