फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   UP: Dispute in SP President and National President of Mahan Dal, dispute over late stage

यूपी: महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सपा जिलाध्यक्ष में तकरार, मंच पर काफी देर चला विवाद

Tue, 23 Mar 2021 11:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
UP: Dispute in SP President and National President of Mahan Dal, dispute over late stage
मंच पर मौजूद महान दल के नेता - फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी व महान दल गठबंधन की अधिकार रैली में सपा जिलाध्यक्ष व महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष में मंच पर जुबानी जंग हो गई। बाद में पूर्व राज्यमंत्री ने मामले को साधने का प्रयास किया, लेकिन महान दल अध्यक्ष कुछ देर भाषण देने के बाद बीच में ही उठकर चले गए। कादरी गेट के पास एक गेस्ट हाउस में मंगलवार को सपा व महान दल की अधिकार रैली हुई।
विज्ञापन


इसकी अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव कर रहे थे। सपा नेता सचिन यादव के साथ नवाबगंज में रोड शो के बाद महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य मंच पर दोपहर सवा दो बजे पहुंचे। कार्यक्रम शुरू हुआ तो सपा की पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत को महान दल के कार्यकर्ता ने मंच पर चढ़ने से रोक दिया। सचिन यादव व महान दल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने समझाकर पूर्व विधायक को मंच पर बैठा दिया।
विज्ञापन


बाद में सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी बोलने खड़े हुए। उन्होंने केशव देव के पीछे खड़े दो कार्यकर्ताओं को मंच से उतरने के लिए कहा। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिफर गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नीचे नहीं जाएंगे। इस पर फारुकी ने खुद ही मंच से उतरने की धमकी दी। कहा कि वे सपा के जिलाध्यक्ष हैं। केशव देव बोले कि वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनकी पार्टी के पदाधिकारी को वे आदेश नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

स्थिति बिगड़ते देख अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने माइक पकड़ लिया। कहा कि यदि उनके पार्टी के किसी पदाधिकारी ने कोई गलती की है तो मैं माफी मांगता हूं। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठ गए। पूर्व मंत्री के संबोधन के बाद केशव देव मौर्य बोलने खड़े हुए। कहा कि मेरे मंच के बैठे होने के बाद भी सपा के काबिल जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को तेवर दिखाए यह गलत है।

सपा के किसी पदाधिकारी को महान दल के पदाधिकारी को डांटने का अधिकार नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष ने महान दल के प्रदेश महासचिव को डांटा, यह अमर्यादित है। हम छोटी पार्टी हैं। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है, लेकिन नतमस्तक नहीं होंगे। महान दल केवल सपा के प्रत्याशी का समर्थन करेगा। यह महान दल का कार्यक्रम था। सपा के लोग अतिथि थे।

जिलाध्यक्ष मुझे बताते तो मैं कार्यकर्ता को पार्टी से बाहर कर देता। कार्यक्रम में पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, जिला महासचिव मंदीप यादव, तहसीन सिद्दीकी, महेंद्र सिंह कटियार, विजय यादव, अरशद जमाल सिद्दीकी व  महान दल प्रदेश उपाध्यक्ष पारस नाथ, जिलाध्यक्ष सर्वेश शाक्य, शैलेंद्र मौर्य आदि रहे। महान दल कार्यकर्ताओं ने मेरे वरिष्ठों का किया अपमान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंच पर जो महान दल के कार्यकर्ता थे, उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेताओं का अपमान किया था। जिलाध्यक्ष होने के नाते उन्हें जवाब देना जरूरी था। वरिष्ठजनों का सम्मान करना हर किसी को आना चाहिए। वह महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, उनका सम्मान करता हूं।

फर्श पर बैठे सचिन व महान दल के प्रदेश अध्यक्ष
पूर्व विधायक की नाराजगी को देख मंच पर संतुलन बनाने की मंशा से अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सचिन सिंह यादव, महान दल प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव, विवेक यादव, जितेंद्र सिंह यादव आदि फर्श पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed