{"_id":"60672c497209d6272d18b249","slug":"up-chowki-in-charge-and-constable-beaten-in-farrukhabad-saved-life-by-entering-into-clinics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्रूखाबाद में हमला कर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, क्लीनिक में घुस बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्रूखाबाद में हमला कर चौकी इंचार्ज व सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, क्लीनिक में घुस बचाई जान
Fri, 02 Apr 2021 08:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 02 Apr 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही और दरोगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखाबाद के मोहम्मदाबाद में वाहन चेकिंग में हुए विवाद में दबंगों ने नीबकरोरी चौकी इंचार्ज व तीन सिपाहियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चौकी इंचार्ज व एक सिपाही एक क्लीनिक में घ़ुसकर जान बचाई। थाने से फोर्स पहुंचने पर दबंग भाग गए।
चौकी इंचार्ज व तीनों सिपाहियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो सिपाहियों की हालत गंभीर होने पर लोहिया भेज दिया गया। पुलिस ने मौके से मिली बाइक को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र की नीबकरोरी चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा शुक्रवार शाम सिपाही दिव्यांशु, रवींद्र, दीपक चौधरी के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।
नीबकरोरी मंदिर में पंचमी का मेला लगा था। आस पास गांव के लोग मेले में शामिल हाने के लिए जा रहे थे। तभी एक युवक बिना नंबर की बाइक से आ रहा था। सिपाहियों ने युवक की बाइक रोक ली। इस पर युवक का सिपाहियों से विवाद हो गया। युवक बाइक को छोड़कर पास के गांव नगला वाले की ओर चला गया।

कुछ देर बाद युवक के साथ एक दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडे लेकर पहुंचे और चौकी इंचार्ज व सिपाहियों पर हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से पीटने लगे। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। चौकी इंचार्ज मोहित मिश्रा व सिपाही दिव्यांशु भागकर सामने डॉ. सचिन के क्लीनिक में घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
दबंग लोग सिपाही रवींद्र व दीपक के साथ मारपीट करते रहे। चौकी इंचार्ज मोहित ने कोतवाल राकेश कुमार को घटना की जानकारी दी। इस पर कोतवाल फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तभी गांव के लोगों ने भी दबंगों को ललकारा। इस पर दबंग मौके से भाग गए।
कोतवाल ने घायल चौकी इंचार्ज व तीनों सिपाहियों को सीएचसी में पहुंचाया। वहां सिपाही रवींद्र व दीपक की हालत गंभीर होने पर उनको डॉक्टर ने लोहिया रेफर कर दिया। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।