{"_id":"6202aefad48f0a0af1776c50","slug":"up-board-farrukhabad-news-knp679579387","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 66 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 66 केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जिले में 67 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें एक केंद्रीय कारागार और 66 इंटर कॉलेज शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्रों के प्रधानाचार्य को परीक्षा की तिथियां घोषित होने से पूर्व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का आदेश दिया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तारीखें जल्द घोषित होने की संभावना है। परीक्षा के लिए 66 केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से जिस केंद्र को जितनी संख्या में छात्र आवंटित किए गए हैं। कालेज के प्रधानाचार्य उतनी संख्या में छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कर लें। किसी भी कक्ष में प्रकाश व्यवस्था के लिए वॉयरिंग खराब हो गई हो तो उसको ठीक करा लिया जाए। सीसीटीवी कैमरा, वॉयस रिकार्डर चेक कर लें।
अगर किसी में गड़बड़ी हो तो उनको सही करा लें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत पैदा न हो। कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के लिए शिक्षकों का विवरण रजिस्टर में दो प्रतियों में दर्ज करें। ताकि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाने के दौरान सूची मांगने पर समय से कार्यालय में उपलब्ध करा सकें।