फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   up Board exam,farrukhabad news

हिंदी के आसान पेपर से परीक्षार्थियों में दिखी खुशी

Fri, 25 Mar 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
up Board exam,farrukhabad news
कायमगंज के एसडी कालेज में परीक्षा देकर खुशी से बाहर निकलतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार सुबह की पाली में हाईस्कूल व दोपहर में इंटर के परीक्षार्थियों ने परीक्षआ दी। दोनों पालियों में पहला पेपर हिंदी का हुआ। केंद्रों में प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं के चेहरों पर परीक्षा को लेकर तनाव दिखा लेकिन जब वह बाहर निकले तो चेहरों पर मुस्कान थी।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद परीक्षार्थी बोले, भले ही कोरोना काल में कोर्स पूरा नहीं हुआ, मगर हिंदी के सरल पेपर ने उनकी मुश्किलें आसान कर दीं। आगे भी ऐसे ही सरल पेपर आए तो परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गईं। कायमगंज के सीपी स्कूल, शकुंतला देवी इंटर कॉलेज व एसएनएम कॉलेज के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात रही। सुबह की पाली में आठ से सवा 11 बजे तक हाईस्कूल के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सभी परीक्षार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रवेश दिया गया। तलाशी में मोबाइल, घड़ी आदि सामान गेट पर जमा करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा में देखने को मिला। परीक्षार्थियों के प्रवेश करते समय चेहरे पर तनाव दिखाई दिया। जब परीक्षा देकर बाहर निकले तो खिलखिलाते हुए नजर आए। बातचीत में परीक्षार्थियों ने बताया कि जो कुछ कोर्स में पढ़ा है, वही आया है। इससे पेपर देने में कोई परेशानी नहीं हुई। आगे भी ऐसा ही रहा तो परिणाम काफी बेहतर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed