{"_id":"5e540c778ebc3ef4060f8d74","slug":"university-examinations-from-35-centers-from-today-farrukhabad-news-knp5467211151","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 केंद्रों पर 62 महाविद्यालयों की विश्वविद्यालय परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 केंद्रों पर 62 महाविद्यालयों की विश्वविद्यालय परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
एनएकेपी डिग्री कालेज में सीटों पर रोल नंबर डालते कर्मचारी।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर की 2019-20 की परीक्षाएं जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार से शुरू होंगी। इन केंद्रों पर 62 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जिले में 6 नोडल सेंटर बनाए गए हैं। वहीं तीन परीक्षा केंद्र को कन्नौज जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय छिबरामऊ नोडल सेंटर से प्रश्नपत्र मिलेंगे। परीक्षा तीन पालियों में होगी।
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मंगलवार से शुरू होंगी। डीएन कालेज फतेहगढ़ नोडल केंद्र से 17 परीक्षा केंद्र संबद्ध किए गए हैं। इन केंद्रों को सुबह परीक्षा से पूर्व प्रश्नपत्र के पैकेट मिलेंगे। परीक्षा समाप्ति पर कापियों के बंडल भी नोडल केंद्र पर जमा होंगे।
भारतीय महाविद्यालय नोडल केंद्र पर पांच, एलवाई डिग्री कालेज कायमगंज में चार व आरपी डिग्री कालेज कमालगंज नोडल सेंटर पर तीन परीक्षा केंद्र संबद्ध किए गए हैं। एनएकेपी डिग्री कालेज फर्रुखाबाद व विद्या मंदिर डिग्री कालेज कायमगंज को भी नोडल केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय छिबरामऊ कन्नौज नोडल सेंटर से सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर, चौधरी गजराज सिंह महाविद्यालय रठौरा व फूलनश्री महाविद्यालय तकीपुर को संबद्ध किया गया है।
शहर के छात्रों को 20 किलोमीटर दूर भेजा
विश्वविद्यालय द्वारा केंद्र निर्धारण में बरती गई अनियमितता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर के भारतीय महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र 20 किलोमीटर दूर आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में रखा गया है। जबकि अनुदानित कालेजों में सबसे अधिक क्षमता वाले शहर के बद्रीविशाल डिग्री कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया ही नहीं गया।
व्यक्तिगत परीक्षा देंगे 1122 छात्र-छात्राएं
कमालगंज। जिले के दो डिग्री कालेजों में विश्वविद्यालय के व्यक्तिगत परीक्षा आवेदन करने वाले छात्र भी परीक्षा देंगे। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में बालक व एनएकेपी डिग्री कालेज फर्रुखाबाद को बालिकाओं का व्यक्तिगत परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर कुल 1122 व्यक्तिगत परीक्षार्थी पेपर देंगे।
आरपी डिग्री कालेज कमालगंज को 731 व्यक्तिगत बालक परीक्षार्थी का केंद्र रखा गया है। यहां केंद्र व्यवस्थापक डॉ. बलवीर सिंह व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक डॉ. एसआर सिंह को बनाया गया है। अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक डॉ. एपी चौरसिया रहेंगे।
वहीं बालिकाओं के व्यक्तिगत परीक्षा केंद्र एनएकेपी डिग्री कालेज फर्रुखाबाद में 391 बालिकाएं व्यक्तिगत परीक्षा देंगी। आरपी कालेज नोडल सेंटर से कन्नौज जिले के गंगा देवी बालिका देवी महिला महाविद्यालय भवानीपुर कन्नौज को भी संबद्ध किया गया है।