{"_id":"5f5cd6858ebc3e6a4a256b5d","slug":"uniform-ready-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5821838115","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूह से तैयार यूनिफॉर्म बेहतर, महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूह से तैयार यूनिफॉर्म बेहतर, महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन
कमालगंज में विकास खंड के गांव नसरतपुर और नौगवां के परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को नि:शुल्क यूनिफॉर्म बांटी गईं। भोजपुर विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के गठित स्वयं सहायता समूहों को इस बार यूनिफॉर्म सिलाई का काम दिया है। इससे महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं।
प्राथमिक विद्यालय नौगवां के 106 बच्चों में से 10 मेधावी बच्चों को भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने नि:शुल्क यूनिफॉर्म दिया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय नसरतपुर में भी यूनिफ़ॉर्म बांटी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को सिलाई का काम दिया, इससे महिलाएं आत्म निर्भर बन रही हैं। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में 17 समूहों की महिलाओं को 15 दिन तक प्रशिक्षण देकर उनमें सिलाई कला को और अधिक निखारा गया।
अब समूह की 100 से ज्यादा महिलाएं सिलाई कर रही हैं। प्रति यूनिफॉर्म 100 रुपये समूह को दिए जा रहे हैं। समूह की अध्यक्ष कंचन से भी जानकारी ली। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य फतेहचंद राजपूत, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अवनीश चौहान, फूलसिंह वर्मा, प्रदीप सिंह, शिवकुमार गोयल, शिक्षक नेता अनिल वर्मा, राजीव वर्मा, इसरार अहमद, अमित कुमार, स्वदेश, प्रधान वीकेश, नूर आलम आदि भी रहे।