फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unidentified vehicle collision killed two bike riders

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle collision killed two bike riders
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों युवकों के शव क्षत विक्षत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी निवासी सुरेश का 27 वर्षीय पुत्र अंकित गांव के ही सर्वेश के बेटे सीटू उर्फ कुलदीप (34) के साथ बाइक से मंगलवार शाम को जमापुर गया था। रात नौ बजे दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन दोनों युवक को कुचलता हुुआ निकल गया।
विज्ञापन

दोनों के शव क्षतविक्षत हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया। दोनों युवकों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप की पत्नी नीतू रो-रोकर बेहाल हो गई। उसके दो बेटे हैं। अंकित के एक बेटा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। दोनों युवक खेती करते थे। घटना से हाईवे पर भीड़ लगी रही। एसआई उदयभान सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन भाग गया है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed