फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Unemployed Covid workers protest at CMO office

Farrukhabad News: बेरोजगार कोविड कर्मियों का सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन

Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Unemployed Covid workers protest at CMO office
फर्रुखाबाद। एक वर्ष से बेरोजगार घूम रहे कोविड कर्मियों ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देकर आउटसोर्स पर समायोजन करने की सीएमओ से मांग की।
विज्ञापन




कोरोना महामारी के दौरान जनपद में आउटसोर्स पर तैनात 113 कर्मचारियों की जुलाई 2024 में समायोजन का आश्वासन देकर सेवा समाप्त कर दी गई थी। शासन के आदेश और जिलाधिकारी की सख्ती के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गत माह की स्टाफ नर्सों का समायोजन किया है। अभी तक ओटी टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, वार्ड आया, सफाई कर्मी सहित करीब 55 कर्मचारी बेरोजगार हैं। स्वास्थ्य निदेशक ने इसी सप्ताह आदेश भेजकर सीएमओ को छूटे हुए सभी कोविड कर्मियों का समायोजन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



कोविड कर्मी पिंकी, सुषमा कुमारी, अंकित, राजेश, इंद्रपाल, आदेश कुमार, हरिओम, रोहित, साकिब, विनय आदि सुबह सीएमओ कार्यालय पहुंचे। ज्ञापन में कहा कि समायोजन न कर प्रमुख सचिव के आदेश का भी उल्लंघन किया जा रहा है। अन्य जनपदों में सभी कोविड कर्मियों का समायोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed