फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Uncontrolled car collides with three injured

बेकाबू कार दीवार से टकराई तीन घायल

Fri, 15 Nov 2019 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with three injured
कायमगंज पुलगालिब तिराहा के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : FARRUKHABAD
नगर के पुल गालिब तिराहे के पास गुरुवार रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर दीवार से टकरा गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से लोहिया अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे एक इनोवा कार फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। कार में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव पुठरी निवासी सेवाराम (60), उनके पुत्र रिंकू(25) जो मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया में रहने लगे हैं। इसी थाना क्षेत्र के कटरा बख्शी निवासी तंजीम (35) कार चला रहे थे।
विज्ञापन

कार पुल गालिब तिराहे के पास एक अधिवक्ता के घर की दीवार से जा टकराई। इसमें तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉ. अमरेश कुमार ने उपचार किया। सभी को रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने सेवाराम की हालत नाजुक बताई है। दुर्घटना स्थल के पास ही नाला था। कार नाले में गिरती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed