{"_id":"5ef229418ebc3e42b542a142","slug":"two-trains-for-3428-workers-left-for-bihar-farrukhabad-news-knp567166168","type":"story","status":"publish","title_hn":"3428 श्रमिकों को लेकर दो ट्रेनें बिहार रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3428 श्रमिकों को लेकर दो ट्रेनें बिहार रवाना
विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर तेज धूप में बिना चप्पल के जाते एक परिवार के लोग।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
3428 श्रमिकों को लेकर दो ट्रेनें बिहार रवाना
फर्रुखाबाद। रेलवे स्टेशन से मंगलवार को दो ट्रेनें बिहार के लिए रवाना हुईं। इनमें 3428 श्रमिक सवार हुए। डीएम समेत अन्य अफसरों ने स्टेशन पहुंचकर श्रमिकों के बच्चों को बिस्कुट बांटे। शाम सात बजे रवाना हुई श्रमिक स्पेशल को सांसद मुकेश राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बूढ़े, जवान, बच्चों और महिलाओं के सिर पर भारी बोझ था मगर घर जाने की खुशी झलक रही थी।
जिले के भट्ठों पर काम कर रहे श्रमिकों को उनके घरों के लिए रवाना किया जा रहा है। मंगलवार शाम चार बजे नवादा के लिए 1800 श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल रवाना हुई। इस दौरान डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी समेत कई अधिकारियों ने श्रमिकों को मास्क और बच्चों को बिस्कुट दिए।
श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शाम सात बजे से पहले सांसद मुकेश राजपूत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने लखीसराय को जा रही ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसमें 1628 श्रमिक सवार हुए।
विज्ञापन
आज बिहार रवाना होंगी तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
अभी भी जिले में बिहार प्रांत के श्रमिकों की संख्या काफी है। बुधवार को तीन ट्रेनें और रवाना होंगी। स्टेशन अधीक्षक योगेंद्र शाक्य ने बताया कि पहली ट्रेन दोपहर एक बजे गया, दूसरी ट्रेन चार बजे नालंदा और तीसरी ट्रेन शाम सात बजे लखी सराय के लिए जाएगी। इन सभी ट्रेनों पर 1900-1900 श्रमिक सवार होंगे। ट्रेनें दो घंटे पहले ही प्लेटफार्म पर लगेंगी।