फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two teachers and teacher missing in the inspection

बीईओ को दो शिक्षक व शिक्षामित्र मिले नदारद

Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two teachers and teacher missing in the inspection
अमृतपुर। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को निरीक्षण में दो शिक्षक और दो शिक्षा मित्र स्कूल में नहीं मिले। उन्होंने शिक्षकों का एक दिन का वेतन व शिक्षा मित्रों का मानदेय काटने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

मंगलवार को बीईओ अनूप कुमार सिंह ने जूनियर हाईस्कूल हीरानगर, जूनियर व प्राथमिक विद्यालय रतनपुर पमारान, प्राथमिक विद्यालय रुलापुर, प्राथमिक भावन, गहलार, मनपुरा, प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूल रंपुरा का निरीक्षण किया। उन्हें जूनियर हाईस्कूल हीरानगर में कायाकल्प का कोई काम होता नहीं मिला। विद्यालय की स्थिति खराब मिली। प्रधानाध्यापक संतोष कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय रुलापुर में शिक्षामित्र अनूप कुमार त्रिवेदी व रामबाबू मिश्रा गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय रतनपुर पमारान के सहायक अध्यापक प्रभात कुमार व जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक अभिषेक कुमार भी नदारद थे। उन्होंने शिक्षामित्रों का मानदेय और शिक्षकों का वेतन काटने के की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed