{"_id":"5fd6146c8ebc3e3c5053e5b6","slug":"two-sides-firing-in-land-dispute-farrukhabad-news-knp5995974198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादीवीरपुर गांव में दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादीवीरपुर गांव में दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन
नवाबगंज। नादीवीरपुर गांव में रविवार को जमीन का विवाद हल करने के लिए चल रही पंचायत में दोनों पक्षों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
मामले की सूचना पर पुलिस को आते देख दोनों पक्षों के लोग असलहे लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी की।
गांव नादीवीरपुर निवासी तीन भाइयों ने छह माह पहले गांव के ही एक ग्रामीण को दो बीघा जमीन बेचने का सौदा कर पचास हजार रुपये पेशगी लिए थे।
इसकी जानकारी होने पर उनके चचेरे भाई ने विरोध जताते हुए गांव में रविवार को पंचायत बुलाई थी। पंचायत में चचेरे भाई ने ग्रामीण से कहा कि उन हिस्सा हटा कर इन लोगों के पास जमीन कम रह जाएगी।
इसलिए वह अपने पचास हजार रुपये ब्याज समेत वापस ले ले। ग्रामीण जमीन लेने की बात पर अड़ गया। इस पर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
इससे पंचायत में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों ने आधा सैकड़ा से अधिक राउंड फायरिंग की गई। गांव में फायरिंग से दहशत फैल गई। इधर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के वाहनों का सायरन सुनकर दोनों पक्ष असलहे लहराते हुए भाग गए। एसओ पूनम जादौन ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्ष भाग गए। पुलिस को पंचायत स्थल पर कारतूस के खाली खोखे मिले हैं। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।