{"_id":"bd0be3c4f238fdf854970c389d5ef16f","slug":"two-passengers-looted-by-jaharkhuranon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में दो यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में दो यात्रियों को जहरखुरानों ने लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दिल्ली से आने वाली रोडवेज बस के दो यात्रियों को जहरखुरानों ने लूट लिया। बेहोश यात्रियों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ प्रांत के जिला विलासपुर के गांव आवा निवासी विनोद कुमार का एक भाई बरेली में काम करता है। मंगलवार की रात विनोद अपने भाई के पास बरेली जाने के लिए दिल्ली से रोडवेज बस पर बैठा था। रास्ते में जहरखुरानों ने बेहोश कर लूट लिया।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह जब बस फर्रुखाबाद बस अड्डे पर पहुंची तो चालक परिचालक ने यात्री को रोडवेज परिसर में उतार दिया। सूचना पर ईएमटी मोहम्मद असलम ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ होश में आने पर उसने बताया कि उसके पास नौ हजार रुपये, मोबाइल और बैग था। जिसे जहरखुरान लूट ले गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिला मैनपुरी कस्बा एलाऊ निवासी नीरज कुमार दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह बस से अपने घर लौट रहा था। बस में सवार जहरखुरान गिरोह के सदस्यों ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। यात्री के बेहोश होने पर उसके पास से नगदी और बैग लूट ले गए। यात्री को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।