{"_id":"61f2dbb96850b104e92304f4","slug":"two-lakh-theft-by-breaking-the-lock-of-a-closed-house-farrukhabad-news-knp677433637","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर व सामान चोरी
विज्ञापन
नवाबगंज। बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख के जेवर व अन्य सामान पार कर दिए। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के मजरा नगला पाल निवासी सुरजीत कुमार बुधवार को रिश्तेदारी में गए हुए थे। मकान में ताला पड़ा हुआ था। देर रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ा और भीतर दाखिल हो गए।
सुरजीत के मुताबिक चोर कमरे व बक्से का ताला तोड़कर सोने का हार, जंजीर, अंगूठी, गैस सिलिंडर व पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए हैं। गुरुवार की सुबह गांव के लोगों से उन्हें घटना की जानकारी हुई। सुरजीत ने पुलिस को तहरीर दी है।