{"_id":"590232f54f1c1bb365c0f61c","slug":"two-lakh-stolen-goods-in-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में दो लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में दो लाख का सामान चोरी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घरों में बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amarujala
एक ही गांव के दो घरो में बीती रात चोरों ने नकदी और जेवरात समेत करीब दो लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी।
थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी हिमांशु गुप्ता का कहना है कि बुधवार रात वह अपनी पत्नी सानी और बेटा के साथ कमरे में सोए हुए थे। सुबह आठ बजे जागे तो देखा कि मेन गेट की कुंडी तोड़ कर सेफ में रखे 60 हजार रुपए नकद, सोने की एक चैन, चार सोने की अगूंठी, बिछुआ, बेंदा और बच्चे के जेवरात चोर चोरी कर ले गए हैं।
इसी गांव के मेवाराम शर्मा का कहना है कि वह बुधवार रात को पत्नी बच्चों के साथ घर पर सोए हुए थे। रात में किसी समय घर में घुसे चोरों ने बक्सा तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये और जेवरात चुरा ले गए। पीड़ितों का आरोप है कि चोरों ने घटना से पहले उन्हें और परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
दोनों पीड़ितों ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। एसओ रजनेश चौहान ने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की थी। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।