फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   two lakh looted from retired taroga

रिटायर्ड दरोगा से दिनदहाड़े दो लाख लूटे

Mon, 03 Apr 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकाल मोपेड से घर लौट रहे रिटायर्ड दरोगा को तमंचा लगाकर दो लाख रुपये लूट लिए गए। जसमई बाईपास पेट्रोल पंप के आगे दिनदहाड़े हुई वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


एसओ संजीव राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।थाना मऊदरवाजा के गांव महलई निवासी रिटायर्ड महेशचंद्र राजपूत का प्लाट हथियापुर-नवाबगंज मार्ग पर है। महेशचंद्र यहां पर मकान का निर्माण कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को वह अपने परिचित ईश्वरदयाल के साथ मोपेड से शहर के स्टेट बैंक से दो लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। जसमई बाईपास पेट्रोल पंप के आगे बाइक सवार दो लुटेरों ने रिटायर्ड दरोगा की मोपेड को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीछे बैठे युवक ने तमंचा निकाल उन पर तान दिया और मोपेड में लटका नोटों भरा थैला लूट कर फरार हो गए।सूचना मिलने पर एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्टेट बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। महेशचंद्र ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed