{"_id":"59860dee4f1c1b045f8b4644","slug":"two-laborers-die-three-injured-in-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल
फर्रुखाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पलटी पड़ी मशीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगढ़-कन्नौज मार्ग पर शनिवार शाम तेजरफ्तार ट्रक ने मिक्सिंग मशीन में टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रामाश्रम के पास स्थित स्कूल भवन में लेंटर डालने के बाद कुछ मजदूर मिक्सिंग मशीन (सीमेंट बालू मिलाने वाली मशीन)लेकर शनिवार शाम खुदागंज लौट रहे थे। मशीन पर मजदूर भी बैठे थे। वे कन्नौज- फतेहगढ़ मार्ग पर काली नदी पुल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे मशीन का धुरा टूट गया और वह पलट गई।
विज्ञापन
मजदूर नीचे दब गए। चीख पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान कमालगंज थाने के गांव खुदागंज निवासी राकेश (18) पुत्र रामनरेश और अजय (19) पुत्र विश्राम सिंह उर्फ पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव के ही रोहित पुत्र जागेश्वर, नीरज पुत्र जगदीश, झब्बू पुत्र राम नरेश को गंभीरावस्था में कमालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से रोहित व नीरज को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर खुदागंज चौकी इंचार्ज राजेश कुमार व कमालगंज थानाध्यक्ष संजय राय भी मौके पर पहुंचे। मामले की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन