फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two killed in accidents , including JE

हादसों में जेई समेत दो की मौत

Sun, 29 Mar 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , including JE
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बिजली विभाग के जेई समेत दो
विज्ञापन
लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फतेहगढ़-बेवर रोड पर 132 केवीए सब स्टेशन कालोनी निवासी अवर अभियंता वाईपी सिंह(47) छिबरामऊ 220/132 केवीए सब स्टेशन पर तैनात थे। वह शनिवार रात करीब 9 बजे

अपनी कार से छिबरामऊ ट्रांसमिशन पर ड्यूटी करने जा रहे थे। जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव महरूपुर बीजल के निकट निर्माणाधीन सड़क पर उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर अवर अभियंता को गाड़ी से बाहर निकाला।  उनके मोबाइल से वितरण खंड के अवर अभियंता रोहित कनौजिया को घटना की जानकारी दी।

रोहित घायल जेई के परिजनों को जानकारी देकर अपनी कार से मौके पर पहुंचे। वहीं जेई की पत्नी कुसुम सिंह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंच गईं।  वाईपी सिंह को दूसरी कार से लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  रविवार सुबह मृतक के भाई व अन्य परिवार के लोग अस्पताल आए। पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव का

पंचनामा भरवाने के बाद पोस्टमार्टम कराया। जेई मूलतौर पर बुलंदशहर के अल्लीपुर विजौरी निवासी थे। नौकरी लगने के बाद वह सरकारी कालोनी में बेवर रोड भोलेपुर में रहते थे। अवर अभियंता की सड़क हादसे में  मौत की जानकारी पर एसडीओ राहुल बाबू कटियार, जेई विनोद कनौजिया, राकेश प्रजापति, विनोद कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी और ठेकेदार अस्पताल पहुंचे।

उधर, राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी लटूरी सिंह (55) अपनी छोटी पुत्री ज्योति को लेकर बाइक से हरदोई के पाली थाने के सरसई निवासी ससुर श्यामसुंदर बाबा के यहां गया था। पुत्री को छोड़कर शनिवार देर रात  घर लौट रहा था। रामगंगा पुल के निकट उसकी बाइक में रात करीब 11 बजे फर्रुखाबाद की ओर से जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

इससे लटूरी सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे कोई अस्पताल गेट पर फेंक कर चला गया। कर्मचारियों ने खून से लथपथ अधेड़ को भर्ती किया और पुलिस को सूचना दी। डाक्टरों ने लटूरी सिंह को मृत घोषित कर दिया। इसके पास से छिबरामऊ निवासी रिश्तेदार अवनीश सिंह का मोबाइल नंबर निकला। पुलिस ने अवनीश सिंह को घटना की जानकारी दी। तब देर रात

परिजन रोते बिलखते अस्पताल आए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।
उधर, फतेहगढ़ के ग्रानगंज निवासी अरविंद कुमार की पुत्री मुस्कान (4) बुधवार की दोपहर घर के बाहर सड़क किनारे खेल

रही थी। कानपुर की ओर से आई कार की चपेट में आने से वह घायल हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल बालिका को लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया और कार को अपने कब्जे में कर लिया है।

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार गांव बेलासराय गजा निवासी अंकित मिश्र की पत्नी शिल्पी गर्भवती है। अंकित के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 12 बजे पत्नी घर पर थी। इसी दौरान गोली से घायल नीलगाय दौड़ती हुई उनके घर में घुस गई। इसकी टक्कर से वह पेट के बल गिर पड़ीं। इससे शिल्पी की हालत बिगड़ गई। उसे कस्बा स्थित नर्सिंग होम लाए। यहां से

जिला मुख्यालय रिफर कर दिया गया। उधर, ग्रामीणों ने घायल नीलगाय को जैसे-तैसे घेरकर गांव से बाहर निकाला। गांव के उमेश मिश्रा ने बताया कि नीलगाय को गोली लगी थी। ग्रामीणोें का कहना है कि शिकारियों ने नीलगाय को गोली मारी होगी।

ठेकेदार के यहां दावत खाकर निकले थे
बेवर रोड भोलेपुर में ठेकेदार पंकज पाल ने आवास का निर्माण कराया है। शनिवार को गृह प्रवेश पर हवन कार्यक्रम था। देर शाम ठेकेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने और दावत खाकर अवर अभियंता वाईपी सिंह अपनी कार से ड्यूटी करने सब स्टेशन छिबरामऊ पर जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed