फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two innocent friends died after drowning in a water filled pit

Farrukhabad News: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत

Thu, 11 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two innocent friends died after drowning in a water filled pit
कमालगंज। बरसात के पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहाने गए दो मासूम दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और दोनों के शव दफना दिए गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चौसपुर निवासी लाल मियां का 11 वर्षीय पुत्र लारेव मंगलवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले दोस्त मुस्तफा (10) पुत्र आसिफ के साथ निकला था। दोनों दो अन्य साथियों के साथ गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पावर हाउस के पास पहुंचे थे। वहां सड़क किनारे खरौआ के पास बरसात का पानी भरा हुआ था। लारेव और मुस्तफा कपड़े उतारकर पानी में नहाने लगे, जबकि उनके दो साथी बाहर खड़े रहे।
विज्ञापन


नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में डूब गए। काफी देर तक उनके बाहर न निकलने पर दोनों साथियों ने गांव जाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे दोनों के शव पानी भरे गड्ढे से निकाले गए। बच्चों के शव घर पहुंचते ही घरवाले बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लारेव याकूतगंज के एक निजी विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। उसके परिवार में माता-पिता, भाई अब्दुल तलह और बहन ख्वाईजा हैं। मुस्तफा चार भाइयों शादान, शाहनवाज, अनस, अरबाज और तीन बहनों के परिवार में सबसे छोटा था। मां शबनम बेटे को खोकर बेसुध हो गईं।


घटना की जानकारी पर भोजपुर चौकी प्रभारी उमेश तिवारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से साफ इन्कार कर दिया। बुधवार सुबह 11 बजे लारेव और दोपहर ढाई बजे मुस्तफा का शव कब्रिस्तान में दफन किया गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed