{"_id":"629cf382b23a343d3804a7ef","slug":"two-including-bank-manager-sued-for-taking-loan-from-fake-documents-farrukhabad-news-knp700802849","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज से लोन लेने में बैंक प्रबंधक सहित दो पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज से लोन लेने में बैंक प्रबंधक सहित दो पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। फर्जी दस्तावेज लगाकर लोन लेने के मामले में कोर्ट के आदेेश पर पुलिस ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और एजेंसी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी आशू गुप्ता ने कोर्ट के आदेेश पर कृष्णा मोटर्स नेकपुर चौरासी के प्रबंधक राजकिशोर सिंह और आर्यावर्त ग्रामीण बैंक भोलेपुर के प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में बेटे रितिक के साथ कृष्णा मोटर्स के मालिक राजकिशोर सिंह के पास थ्रीव्हीलर खरीदने गई थीं।
राजकिशोर ने 60 हजार रुपये जमा करवाकर प्रपत्रों पर रितिक के हस्ताक्षर करवा लिए थे। तभी करोना की लहर आ गई। राजकिशोर ने बताया कि कोरोना से उसकी लोन की फाइल निरस्त हो गई है। आशू ने राजकिशोर से 60 हजार रुपये और प्रपत्र वापस ले लिए।
विज्ञापन
वर्ष 2021 में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक भोलेपुर से रितिक के नाम पर लोन जमा करने का नोटिस आया। आशू ने राजकिशोर और बैंक प्रबंधक से संपर्क किया। इन लोगों ने सब कुछ ठीक कराने का भरोसा दिया। 20 अप्रैल 2021 को बैंक से आरसी जारी हो गई। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने कोर्ट की शरण ली।