फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Two friends killed by car collision, third serious

कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

Wed, 12 Jun 2019 11:07 PM IST
प्रशांत कुमार फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two friends killed by car collision, third serious
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में कार का निकला कचूमर - फोटो : अमर उजाला
भतीजे की शादी में जाने के लिए बाजार से कपड़े खरीदने बाइक से आए तीन दोस्तों को लौटते समय एक कार ने टक्कर मार दी। इससे दो दोस्तों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों की जगह गांव में गम का माहौल हो गया। तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन




गांव त्योरखास निवासी सुरेंद्र पाल का 24 वर्षीय पुत्र मनोज के भतीजे राजेश की बरात बुधवार को मैनपुरी जा रही है। इसके लिए वह गांव निवासी दोस्त गगन शर्मा (23) पुत्र अमरेश व रवि (22) पुत्र कर्मवीर उर्फ करू के साथ बाजार में कपड़े खरीदने कायमगंज आया था। दोपहर करीब 2 बजे तीनों बाइक से घर वापस जा रहे थे। तभी अलीगंज रोड पर गांव अल्लाहपुर की मोड़ के पास सामने से आ रही कार की जोरदार टक्कर से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक व कार के परखचे उड़ गए। कार की स्पीड इतनी तेज थी दोनों की भिड़ंत होने के बाद कायमगंज की ओर आ रही कार का मुंह वापस अलीगंज की ओर हो गया। कार सवार लोग भाग गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। वहां पर गगन व रवि को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। अस्पताल में चारों ओर चीखपुकार मच गई। रवि व गगन के परिजन बुरी तरह बिलखने लगे। मनोज को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उसकी भी हालत नाजुक बताई गई है। मनोज की शादी 10 मई को फर्रुखाबाद के गांव गड़इया से मीनू पाल के साथ हुई है। तीनों दोस्तों में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। गगन कारपेंटर का का काम करता था। रवि ने इस वर्ष बीएससी की परीक्षा पास की थी। मनोज खेती करता है। दो दोस्तों की मौत की खबर गांव में पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। गांव में शादी की खुशियां गायब हो गईं। सभी कायमगंज सीएचसी के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed