{"_id":"5b3675a24f1c1bc2378b68c2","slug":"two-epicenter-trolley-blows-darkness-in-90-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो उपकेंद्रों की ट्राली फुंकी, 90 गांवों में हुआ अंधेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो उपकेंद्रों की ट्राली फुंकी, 90 गांवों में हुआ अंधेरा
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
फुंकी पड़ी वीसीवी की ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर तहसील और राजेपुर बिजली उपकेंद्र में गुरुवार देर रात वीसीवी खराब होने से तहसील, कस्बा और 90 गांवों की बिजली गुल हो गई। मशीनें ठीक न होने के कारण शुक्रवार शाम तक बिजली नहीं आ सकी। बिन बिजली और पानी के लोग परेशान रहें। तहसील क्षेत्र में फाल्टों के कारण तीन दिनों से बिजली संकट बना हुआ है।
तहसील क्षेत्र में तीन बिजली उपकेंद्र हैं। एक अमृतपुर तहसील में है, जिससे अमृतपुर तहसील व कस्बे को आपूर्ति दी जाती है। दूसरा अमृतपुर में है, जिससे ग्रामीण इलाकों और कोल्ड स्टोरेजों को बिजली दी जाती है। तीसरा उपकेंद्र राजेपुर में बना है, जिससे राजेपुर कस्बा व ग्रामीण इलाकों को बिजली सप्लाई की जाती है। गुरुवार रात करीब नौ बजे अमृतपुर तहसील और राजेपुर उपकेंद्र के करनपुर दत्त व राजेपुर फीडर की वीसीवी की ट्राली फुंक गई।
इससे अमृतपुर तहसील, कस्बा और राजेपुर के करीब 90 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। सूचना पर अवर अभियंता अजय यादव उपकेंद्र गए और मशीनों को देखकर लौट आए। इसके बाद कर्मचारियों को मरम्मत के लिए लगाया गया। इसके बावजूद फाल्ट ठीक न होने पर जेई को दोबारा सूचना दी गई। लेकिन वह उपकेंद्र नहीं पहुंचे। इस कारण शुक्रवार देर शाम तक फाल्ट ठीक नहीं हो सका।
विज्ञापन
जितनी बिजली मिल रही है, उतनी सप्लाई दी जा रही है। लंबी-लंबी बिजली की लाइनें होने के कारण फाल्ट ज्यादा होते हैं। इस कारण यह समस्या आ रही है। मशीनें ठीक करवाई जा रही हैं। ठीक होते ही आपूर्ति दी जाएगी।
- रमेश चंद्र, एक्सईएन ग्रामीण
नया ट्रांसमिशन बनने पर मिलेगी निजात
अमृतपुर क्षेत्र में नया ट्रांसमिशन स्वीकृत है। उसके बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट से निजात मिल पाएगी। - शरद प्रताप, एसडीओ