{"_id":"55cee9fc231acfa6843dcc7d3028db4f","slug":"two-dozen-sick-from-eating-toxic-barati-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन बाराती बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषाक्त भोजन खाने से दो दर्जन बाराती बीमार
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में बासी लौकी की बरफी खाने से दो दर्जन बाराती बीमार हो गए। इन्हें
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में बेड कम पड़ जाने पर मरीजों को फर्श
पर लिटाकर इलाज किया गया। कंपिल थानाक्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी
वेदराम की पुत्री की शादी थी। शु़क्रवार को गांव में अलीगंज के गांव पचनंदा
से बारात आई थी। बारातियों को देर रात खाना परोसा गया। खाने
में लौकी की बरफी भी थी। इसे खाकर बाराती उल्टियां करने लगे। एक के बाद एक कई बारातियों को उल्टी करते देख बारात में हड़कंप मच गया। बीमार बारातियों को लोगों ने अपने वाहनों से सीएचसी लाकर भर्ती कराया। बीमारों में संजीव कुमार निवासी जयराजपुर भोगांव मैनपुरी, अवन कुमार व राजाराम निवासी पचनंदा अलीगंज, बहादुर सिंह भोगांव, पुष्पेंद्र, नारायन,
वीरेश, संजय, इंद्रपाल, सचिन, शिवम, नरेंद्र, सूरज, सौरभ, मनोज निवासीगण गोदाम नगला, कप्तान मैनपुरी, कुंअर सिंह, कामता प्रसाद मझौला, कृपाल सिंह अलीगंज, पिंटू किशनी मैनपुरी, सुखवीर व प्रेमसिंह निवासीगण अलीगंज शामिल हैं। सीएचसी में इतनी बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को लिटाने के लिए बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर इलाज किया गया। इसके बाद भी बेड कम पड़ गए। कई मरीजों का फर्श पर लिटाकर इलाज किया गया।