{"_id":"57fa7e494f1c1b665228e1cc","slug":"two-days-of-one-hundred-villages-in-farrukhabad-disilluminato","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद में दो दिन से डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद में दो दिन से डेढ़ सौ गांवों की बत्ती गुल
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल और तार ठीक न होने पाने से कंपिल क्षेत्र के डेढ़ सौ गांवों की बिजली सप्लाई दो दिन से ठप है। ग्रामीणों का कहना है जानकारी के बाद भी बिजली विभाग के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। शनिवार को कायमगंज से कंपिल की ओर गोवंश से लदा ट्रक तेज रफ्तार में जा रहा था। पुलिस ने ट्रक रोकने के लिए मुख्य चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी की तो ट्रक चालक ने उसमें टक्कर मार दी। इसके बिजली के दो पोल और 11 हजार वोल्ट की लाइन का एक पोल तोड़ दिया था।
चालक पुलिस को चकमा देकर ट्रक बदायूं जिले की सीमा में लेकर भाग गया। बिजली के पोल टूटने से करीब डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल हो गई थी। इसकी जानकारी अवर अभियंता और विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन पोल और टूटे तारों को ठीक नहीं किया गया। इस कारण दूसरे दिन रविवार को भी बिजली सप्लाई बंद रही।
लाइनमैन महेंद्र पाल ने बताया कि अवर अभियंता विनोद गंगवार को बुखार आ रहा है। तबीयत ठीक होने पर पोल और तार टूटने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। तारों और पोलों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।