{"_id":"6a5d1a692f91d627ce0675b4","slug":"two-cunning-criminals-arrested-five-theft-cases-solved-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-145545-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/शमसाबाद। चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से इन्वर्टर, बैटरी आदि सामान बरामद किया है। चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा कर पुलिस ने शातिरों को जेल भेज दिया।
शमसाबाद व नवाबगंज क्षेत्र में गत माह चोरी की पांच घटनाएं हुईं। शमसाबाद क्षेत्र में भैंस, बैटरी-इन्वर्टर चोरी की तीन घटनाएं शामिल थीं। जबकि नवाबगंज क्षेत्र में इन्वर्टर, बैटरी चोरी की एक घटना हुई। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हजियांपुर-रोशनाबाद मार्ग से गांव उलियापुर वलीपुर भगवंत निवासी सुबोध यादव व दीवान सिंह को दबोच लिया। आरोपियों ने चोरी की पांचों घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उनके कब्जे से तीन बैटरी, दो इन्वर्टर व आठ हजार रुपये बरामद हुए। आरोपी सुबोध यादव के खिलाफ शमसाबाद, नवाबगंज व कायमगंज थाने में चोरी, गैंगस्टर सहित 18 मामले दर्ज हैं। जबकि दीवान सिंह के खिलाफ शमसाबाद व नवाबगंज थाने में चार मामले दर्ज हैं। चोरी का माल खरीदने वालों से भी पूछताछ की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में शमसाबाद थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी आदि रहे।